अपडेटेड 22 October 2025 at 08:30 IST

Bihar Election: लालू के लाल तेजस्वी या चिराग पासवान? किसके पास ज्यादा संपत्ति? चौंका देंगे ये आंकड़े

Bihar Election: बिहार का चुनाव अपने अंतिम चरण पर है। इस बार बिहार का भी माहौल एकदम अलग है। चुनाव का नतीजा जो भी हो, लेकिन लालू के लाल यानी तेजस्वी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की संपत्ति जान हर कोई हैरान रह जाएगा। अगर आंकडे जान जाएंगे, तो हो सकता है कि आपका भी जी ललच जाए। दोनों के पास करोड़ों की संपत्ति मौजूद हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

तेजस्वी यादव के पास कैश

बिहार चुनाव के नामांकन में तेजस्वी के हलफनामे में उनकी संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। हलफनामे के अनुसार तेजस्वी यादव के पास नगद में 1 लाख, 50 हजार रुपये बताया गया है।

Image: ANI/X
2/7

तेजस्वी यादव के पास चल संपत्ति

हलफनामे के अनुसार तेजस्वी यादव के पास चल संपत्ति 6 करोड़ 12 लाख रुपये की है। इसके अलावा, हलफनामे में करीब 200 ग्राम सोना भी शामिल है।
 

Image: X
Advertisement
3/7

तेजस्वी यादव के पास कुल संपत्ति

बिहार चुनाव के नामांकन में तेजस्वी के हलफनामे में कुल संपत्ति 8 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। पिछले चुनाव में तेजस्वी के पास कुल संपत्ति  5 करोड़ 88 लाख रुपये थी। 

Image: ANI
4/7

चिराग पासवान के पास कुल संपत्ति

चिराग पासवान के 2024 के हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल संपत्ति 2.68 करोड़ रुपये थे।  उनके पास 42 हजार रुपए नकद और तीन बैंक खाते हैं।
 

Image: Republic
Advertisement
5/7

चिराग के पास चल संपत्ति 


हलफनामे के अनुसार चिराग पासवान के पास 1.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है। चिराग के पास पटना में एक घर भी है, जिसकी कीमत हलफनामे के अनुसार करीब 1.02 करोड़ रुपये है। 

Image: ANI
6/7

चिराग के पास सोना 


हलफनामे के अनुसार चिराग पासवान के पास  14.40 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। 

Image: ANI
Advertisement
7/7

तेज प्रताप के पास संपत्ति

आलू के बड़े बेटे यानी तेज प्रताप के पास हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 88 लाख रुपये है।  पांच साल पहले उनके पास 1 करोड़ 22 लाख रुपये थी।

Image: X

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 October 2025 at 08:22 IST