अपडेटेड 11 August 2025 at 15:10 IST

SIR पर संसद से सड़क तक संग्राम... मार्च के दौरान कई सांसद हिरासत में तो कोई हुआ बेहोश, कैमरे में कैद MP; Photos

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुरू हुई सियासी लड़ाई अब दिल्ली पहुंच गई है। सोमवार को SIR के विरोध में राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने दिल्ली में प्रोटेस्ट मार्च निकाला। संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च के दौरान जो संग्राम देखने को मिला वो हम आपको तस्वीरों में दिखा रहे हैं।

Follow :  
×

Share


1/8
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, संजय राउत और सागरिका घोष सहित INDI ब्लॉक के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया, जो SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। Image: ani
2/8
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पार्टी के कोई भी 30 लोग चुनाव आयोग तक आ सकते हैं लेकिन 200 से ज्यादा नेता यहां आए थे। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से उन्हें रोका गया था। Image: ANI
Advertisement
3/8
दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी थी। मगर विपक्षा सांसद इसे फांदकर आगे बढ़ने लगे। Image: ANI
4/8
मार्च के दौरान ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, मगर वो पुलिस बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए। फिर वो बैरिकेड फांदकर आगे बढ़ गए। तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। Image: ANI
Advertisement
5/8
पुलिस और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिस ने उन्हें बार-बार आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करते नजर आई। Image: ANI
6/8
मार्च में TMC की एक सांसद मिताली बाग बेहोश होकर गिर पड़ीं। राहुल गांधी ने मार्च रोककर उनकी मदद की। फिर उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया। Image: ANI/X
Advertisement
7/8
दिल्ली पुलिस के रोकने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ डिंपल यादव समेत कई सांसद बीच सड़क पर बैठकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। Image: ANI
8/8
संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद INDIA ब्लॉक के नेता संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। Image: ANI

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 August 2025 at 15:10 IST