प्रेमानंद महाराज ने पहली पर अपनी गद्दी पर किसी संत को बैठाया, साष्टांग प्रणाम कर गले मिले और धोए पांव
प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थता की खबरों के बीच रमणरेती महावन के महाराज गुरु शरणानंद उनके केली कुंज आश्रम पहुंचे। गुरु शरणानंद महाराज को देखते ही बाबा प्रेमानंद ने उन्हें साष्टांग दंडवत प्रणाम किया और फिर उन्हें अपनी गद्दी पर भी बैठाया।
वृंदावन की पवित्र भूमि पर संतों का मिलन हमेशा से भक्तों के लिए प्रेरणा रहा है। हाल ही में, प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए रमणरेती महावन के पूज्य गुरु शरणानंद महाराज उनके केली कुंज आश्रम पहुंचे।
Image: Bhajan Margस्वास्थ्य ठीक न होने के कारण प्रेमानंद महाराज पिछले 4 दिनों से पदयात्रा पर नहीं निकले। इस बीच यह मिलन न केवल दो संतों के बीच का प्रेम दर्शाता है, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा की गहराई को भी दिखाता है।
Image: Bhajan MargAdvertisement
गुरु शरणानंद महाराज को जैसे ही प्रेमानंद महाराज ने देखा, वे भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने गुरु शरणानंद को साष्टांग दंडवत प्रणाम किया।
प्रेमानंद महाराज ने उन्हें अपनी गद्दी पर बैठाया और फिर उनके चरण धोए। ये पहली बार था जब प्रेमानंद महाराज ने किसी संत को अपनी गद्दी पर बैठाया। प्रेमानंद महाराज ने गुरु जी के लिए भजन भी गाया।
Image: Bhajan MargAdvertisement
दोनों संतों के बीच का प्रेम और सम्मान देखकर लगा कि मानो सनातन धर्म के दो स्तंभ एक-दूसरे को मजबूती दे रहे हों।
Image: Bhajan MargAdvertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 21:11 IST