अपडेटेड 7 November 2025 at 23:46 IST

दिल्ली के 'नन्हे तिब्बत' का इतिहास है दिलचस्प, नाम क्यों पड़ा 'मजनू का टीला'?

राजधानी दिल्ली में 'मजनू का टीला' अपने नाम की वजह से लोगों के बीच काफी फेमस है। यह दिल्ली की ही नहीं बल्कि देश-दुनिया की प्रसिद्ध जगहों में से एक है।

Follow :  
×

Share


1/9

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास 'मजनू का टीला' एक ऐसी जगह है जहां वीकेंड पर घूमने-फिरने का प्लान बनाया जा सकता है।

Image: Instagram- Majnu-ka-tilla
2/9

दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि यहां का इतिहास क्या है और क्यों इस जगह का नाम 'मजनू का टीला' पड़ा।

Image: @thrilltourism
Advertisement
3/9

यहां कई स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया जा सकता है। दिल्ली के लोग इसे काफी पसंद करते हैं। 
 

Image: @eyetalk
4/9

मजनू का टीला का इतिहास 15वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। इस स्थान का इतिहास सिकंदर लोदी के शासन और सिख धर्म के गुरु नानक से भी जुड़ा हुआ है।

Image: @eyetalk
Advertisement
5/9

कहा जाता है कि गुरु नानक ने सिकंदर लोदी के काल में एक सूफी फकीर से मिले जो ईरान का रहने वाला था। उसे लोग ‘मजनू’ कहकर बुलाते थे।

Image: Instagram- Majnu-ka-tilla
6/9

वो फकीर यमुना के पास में मौजूद एक टीले पर रहा करता था। इसलिए इस जगह को 'मजनू का टीला' कहा जाने लगा।

Image: Instagram- Majnu-ka-tilla
Advertisement
7/9

मजनू का टीला को 'दिल्ली का नन्हा तिब्बत' के नाम से भी जाना जाता है। यह वीकेंड में दिल्ली में घूमने-फिरने के लिए एक अच्छी जगह है।

Image: @thrilltourism
8/9

यह जगह अपनी रंगीन और संकरी गलियों के लिए जानी जाती है। यहां पर कई सारे कैफ हैं, जिनमें स्वादिष्ट व्यंजन के ढेर सारे आप्शन मिलते हैं।

Image: @kuljyotidhingra
Advertisement
9/9

इसके अलावा यह जगह कपड़े, सामान, घर की सजावट लिए भी शानदार चीजें मिलती है, यहां जाकर मन खुश हो जाता है। 

Image: Instagram/@Majnu-ka-tilla

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 23:46 IST