अपडेटेड 3 March 2026 at 10:21 IST
कुमार विश्वास की बेटी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी, पति संग शेयर की रोमांटिक PHOTOS; 5वीं देख नहीं हटेगी नजर
Agrata Sharmma: जाने-माने कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो अपने पति के साथ रोमांटिक, सुकून और मस्ती भरे पल एन्जॉय करती दिख रही हैं।
कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की शादी को एक साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने पति पवित्र खंडेलवाल संग पहली वेडिंग एनिवर्सरी धूमधाम से सेलिब्रेट की।
अग्रता ने इस खास मौके पर अपने पति को खास अंदाज में विश किया। उन्होंने इंस्टा पर कई अनसीन तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें कपल के रोमांटिक मोमेंट्स कैद हैं। इन तस्वीरों में एक साल के स्पेशल पलों की झलक है।
Image: Kumar Vishwas daughter Agrata SharmmaAdvertisement
इनमें से कुछ तस्वीरें शादी के दिन की है, जिसमें दोनों वेडिंग वेन्यू पर पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटोज कपल के वेकेशन की हैं जहां उन्होंने दिल खोलकर एन्जॉय किया।
Image: Instagramकुछ और तस्वीर में अग्रता और पवित्र एक-दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में हर किसी की निगाहें कपल के रोमांटिक मोमेंट्स पर टीक गईं।
Image: InstagramAdvertisement
दोनों कभी बोट में रोमांटिक होते दिखे, तो कभी बाहों में बाहें डाले वादियों का लुत्फ नजर आए। कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
अग्रता ने इन तस्वीरें शेयर कर पति पर खूब प्यार लुटाया। उनके कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा, ‘उस आदमी को पहली एनिवर्सरी की बधाई जो हर दिन, हर तरह से मेरे लिए मौजूद रहता है।’
Image: InstagramAdvertisement
उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे इतना प्यार करने, मेरे ड्रामा को एक प्रो की तरह संभालने और मेरी जिंदगी को ज्यादा भरा-पूरा, मजेदार और बहुत मजेदार बनाने के लिए धन्यवाद। अब तक का सबसे अच्छा पति। लव यू'
अग्रता शर्मा और उनके पति की इन अनदेखी झलक पर लोग ढेरों प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही कपल के बीच की बॉन्डिंग देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Advertisement
मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा 2 मार्च 2025 को पवित्र खंडेलवाल संग शादी के बंधन में बंधी थीं।
कपल ने राजस्थान के उदयपुर में स्थित लीला पैलेस में सात फेरे लिए थे। इनके शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
Image: InstagramAdvertisement
कपल की शादी समारोह में राजनीति, साहित्य और बिजनेस जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। अग्रता शर्मा के पति पवित्र खंडेलवाल बिजनेसमैन हैं।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 10:21 IST