हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर... कुमार विश्वास की बेटी Agrata Sharmma ने मनाया पहला करवा चौथ
सोलह श्रृंगार से सजी सुहागनों का इतंजार खत्म हो गया है। अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखी महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर लिया है। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा ने भी अपना पहला करवा चौथ पूरे उत्साह के साथ मनाया।
1/6
साहित्य में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा ने आज अपना पहला करवा चौथ बड़े उत्साह के साथ मनाया। Image: Instagram/agratasharmma
2/6
इस साल मार्च में उदयपुर के द लीला पैलेस में पवित्र खंडेलवाल के साथ उन्होंने शादी की थी। अग्रता की शादी इस साल की चर्चित घटनाओं में से एक थी। Image: Instagram/agratasharmma
Advertisement
3/6
उदयपुर में तीन दिनों तक चले विवाह समारोह में परिवार और करीबी मित्र शामिल हुए थे। उनके रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। Image: Instagram/agratasharmma
4/6
अग्रता शर्मा ने अपने पहले करवा चौथ की 2 फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन फोटो में उनकी सादगी देखते ही बन रही है। फोटो में उन्होंने अपनी मेहंदी दिखाई है और बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।
Image: Instagram/agratasharmmaAdvertisement
5/6
करवा चौथ पर्व हिंदू संस्कृति में पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
Image: freepik6/6
इससे पहले जुलाई में अग्रता ने अपना पहला हरियाली तीज भी मनाया था, जिसमें कुमार विश्वास ने सावन झूला के साथ उत्सव की झलकियां साझा की थीं। Image: Instagram/agratasharmma
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 21:27 IST