अपडेटेड 14 August 2025 at 20:51 IST
किश्तवाड़, कहर और किस्मत...इस बच्चे की न मां का पता न पिता का, हादसे के बाद रो रहा ये मासूम, क्या पहचानते हैं आप?
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने कहर बरपाया। यहां बादल फटने से 40 लोगों की मौत हुई है। हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती इलाके में हुआ। अभी भी करीब 200 लोग लापता हैं। इस दुखद घटना में एक मासूम बच्चा भी अपनी मां-बाप से बिछड़ गया। आपको बता दें कि बच्चा सुरक्षित है और अस्पताल में है।
1/5
बच्चा सुरक्षित है और अस्पताल में है। बच्चे के माता पिता के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। बच्चे की तस्वीर सामने आई है। मां-बाप से बिछड़ने का दर्द उसके चेहरे पर देखा जा सकता है।
Image: X2/5
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा सुरक्षित है। ऐसे में हम आपसे अपील करते हैं कि अगर आप इस बच्चे को पहचानते हैं, या इसके रिश्तेदार हैं तो आगे आएं ताकि इसे अपनों से मिल सकें। Image: x
Advertisement
3/5
आप इस 01995-259555 - 94842-17492 नंबर पर कॉल करें। अगर आप नहीं पहचानते तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि उसके जानने वालों तक ये खबर पहुंच जाए। Image: x
4/5
वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद मंदिर की वार्षिक यात्रा स्थगित कर दी गई है। बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है। Image: x
Advertisement
5/5
प्रधानमंत्री मोदी ने भी बादल फटने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में बादल फटने से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। जरूरतमंद को हर संभव सहायता दी जाएगी। Image: x
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 14 August 2025 at 20:51 IST