अपडेटेड 12 December 2025 at 19:51 IST
Snowfall: इन शहरों में शुरू हो गई बर्फबारी, टूरिस्टों के लिए बना स्वर्ग; क्रिसमस की छुट्टियों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन, Photos
भारत में सर्दियों का मौसम आते ही पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता है, कुछ लोग तो सालभर बर्फबारी का इंतजार करते हैं ताकि, सफेद चादर ओढ़े वादियों को निहार सके, उनके लिए ये स्वर्ग से कम नहीं।
1/8
फिलहाल कई जगह बर्फबारी दर्ज की गई है। जानें कब कहां बर्फबारी की संभावना है, अगर आप भी पहाड़ों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इससे आपको आइडिया मिल जाएगा की स्नोफॉल कहां मिलेगा। Image: Pixabay
2/8
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई है। Image: Insta/@amitphotoz
Advertisement
3/8
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 9 दिसंबर को रोहतांग पास और गुलमर्ग जैसे स्थानों पर ताजा बर्फ हुई वहीं, 15 से 18 दिसंबर को भी यहां बर्फबारी की संभावना है। Image: AI
4/8
ये वक्त अपने खास लोगों के साथ स्नोफॉल एंजॉय करने का बेहतरीन अवसर है, खासकर क्रिसमस की छुट्टियों में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, वहीं सड़कें बंद होने की आशंका को भी ध्यान में रखें। Image: Social media Grab
Advertisement
5/8
मनाली में बर्फीली वादियों आपको देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश का मनाली स्नोफॉल के लिए फेमस है। दिसंबर के पहले हफ्ते में सोलंग वैली और अटल टनल के आसपास बर्फ गिरनी शुरू हो गई है। Image: AI
6/8
गुलमर्ग में सफेद चादर ओढ़े वादियां भी आपको दिख जाएंगी, जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग वर्ल्ड लेवल स्कीइंग स्पॉट है। कश्मीर में भी हल्की बर्फबारी हुई, जो पर्यटकों को अपनी तरफ खींच रही है। Image: ANI
Advertisement
7/8
औली स्नो एडवेंचर्स के लिए पहले नंबर पर आता है, उत्तराखंड का औली भी स्कीइंग का केंद्र है। यहां भी बर्फबारी हो रही है। नंदा देवी के दृश्य भी मनमोहक नजारे दे रहा है। Image: Insta/@amitphotoz
8/8
मौसम विभाग ने 18-20 दिसंबर तक औली में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। लेकिन ऊपर लिखी सभी जगहों पर जाने से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें। Image: ANI
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 December 2025 at 19:51 IST