अपडेटेड 16 May 2025 at 21:57 IST

300 KM दूर टेबल को भी सटीक निशाना बना सकती है ब्रह्मोस, दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो 2.8 से 3.5 मैक की गति से उड़ान भरती है। ब्रह्मोस भारत के DRDO और रूस के NPO Mashinostroyeniya द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई है।

Follow :  
×

Share


1/6
भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया। पाक पर हमले के लिए ऐसी मिसाइल चाहिए थी जो एकदम सटीक वार करे। Image: ANI
2/6

300 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस की सटीकता 1-5 मीटर तक होती है, यानी 300 किमी दूर किसी टेबल को भी ये मिसाइल सटीक निशाना बना सकती है।

Image: ANI
Advertisement
3/6

दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल आवाज से 3 गुना तेज यानी मैक 3 से उड़ती है। इसे भारत और रूस ने मिलकर बनाया है।

Image: ANI
4/6

ब्रह्मोस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि रडार भी पकड़ में नहीं पाती। इसकी रफ्तार और तकनीक इसे अचूक बनाती हैं और उड़ान के दौरान भी दिशा बदलकर टारगेट हिट करने में माहिर है।

Image: ANI
Advertisement
5/6
ब्रह्मोस मिसाइल को जमीन, समुद्र और हवा से लॉन्च किया जा सकता है। 290 से 450 किलोमीटर की रेंज में 200-300 किलोग्राम विस्फोटक लेकर अपने टारगेट को नष्ट करने में सक्षम है। Image: ANI
6/6
फायर एंड फॉरगेट ब्रह्मोस में ऑल-वेदर कैपेबिलिटी है। ये दिन हो या रात, धूप हो या बारिश किसी भी मौसम में काम कर सकती है। Image: ANI

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 May 2025 at 21:57 IST