अपडेटेड 10 August 2025 at 20:35 IST

UP: नशे में करता था 'गंदा काम', उस रात भी... मां ने काट दिया बेटे का गला, बोली- 'उसमें राक्षस दिखता था, हत्या नहीं 'वध' किया

यूपी के बिजनौर में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी 55 वर्षीय मां ने ही की थी। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Follow :  
×

Share


1/8

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक नशे का आदी था और अक्सर घर में उत्पात मचाता था। मां ने बताया कि वह शराब के नशे में उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मारपीट करता था।

Image: Pixabay
2/8

कई बार समझाने के बावजूद उसकी हरकतें नहीं रुकीं। घटना की रात युवक चारपाई पर सो रहा था, तभी मां ने धारदार हथियार (पाठल) से उसकी गर्दन और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

Image: Pixabay
Advertisement
3/8

पुलिस ने महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Image: Representative /Meta
4/8

महिला ने कहा कि उसे हत्या का कोई पछतावा नहीं है, बल्कि उसने "वध" किया है। उसका कहना है कि बेटे ने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित किया था और उसकी हरकतों से वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी।

Image: freepik / Representative
Advertisement
5/8

मां ने पुलिस पूछताछ में बताया- मेरे बेटे की शादी नहीं हुई थी। वह नशे का आदी था। नशे की हालत में घरवालों से अभद्रता और मारपीट करता था। कुछ समय पहले बेटे ने मेरे साथ गंदी हरकत की थी।

Image: Pixabay
6/8

लेकिन मैं लोकलज्जा के कारण चुप रही, हालांकि मन में घुटन महसूस कर रही थी। 7 अगस्त को पति खाना खाने के बाद घेरे में सोने चले गए। बड़ा बेटा और उसकी पत्नी भी अपने कमरे में सोने चले गए।

Image: Representational, ANI
Advertisement
7/8

रात 12 बजे छोटा बेटा नशे की हालत में आया। उसने मेरे साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। लेकिन मैंने उसे धक्का दे दिया। थोड़ी देर बाद बेटा सो गया।

Image: Freepik
8/8

गुस्से में मैंने दरांती से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लोगों को गुमराह करने के लिए शोर मचाया। कहा- एक युवक आया, बेट की हत्या की और भाग गया। किसी को शक न हो, इसलिए चिल्लाकर रोने लगी।

Image: PTI

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 August 2025 at 20:35 IST