अयोध्या में रामनाम की गूंज, PM मोदी ने कैसे की प्राण प्रतिष्ठा? तस्वीरों के जरिए पूरे समारोह की झलक

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। आखिरकार 500 सालों का इंतजार खत्म हो गया।

Follow :  
×

Share


1/7
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी महाउत्सव मनाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक दिखी। Image: ANI
2/7
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्रतिमा की ये पहली झलक है। राम मंदिर में विराजमान भगवान राम की पहली अलौकिक झलक भी सामने आ चुकी है। उनके दिव्य दर्शन कर सभी राम भक्त उत्साहित हैं। Image: ANI
Advertisement
3/7
प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे रामलला आ गए हैं। अब हमारे रामलला टैंट में नहीं रहेंगे। Image: ANI
4/7
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम को दण्डवत प्रणाम किया है। Image: ANI
Advertisement
5/7
पीएम मोदी अपने हाथों में रामलला का छत्र लेकर गर्भगृह में पहुंचे। Image: ANI
6/7
84 सेकेंड के शुभ मुहुर्त के दौरान रामलला की आंखों से पट्टी हटाई गई। इस दौरान पीएम मोदी और अन्य लोग रामलला की प्रतिमा का पूजन करते रहे। Image: ANI
Advertisement
7/7
गर्भगृह में बाल राम सोने के आभूषणों से सजे नजर आए। भगवान राम की मूर्ति काफी भव्य है। मूर्ति से श्रीराम के बालक स्वरूप की झलक दिख रही है। Image: ANI

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 15:12 IST