अपडेटेड 26 October 2025 at 13:35 IST

बदल गया औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम, अब छत्रपति संभाजीनगर नाम से जाना जाएगा

Maharashtra news: महाराष्ट्र का औरंगाबाद रेलवे स्टेशन अब नए नाम से जाना जाएगा। सरकार ने इसका नाम बदलने की इजाजत दे दी है। औरंगाबाद स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है।

Follow :  
×

Share


1/7

महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन की पहचान अब बदल गई है। अब इसे छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव आधिकारिक रूप से लागू हो गया है।
 

Image: Freepik
2/7

स्टेशन के नाम के साथ ही इसके कोड में भी बदलाव हुआ है। इसका नया स्टेशन कोड ‘CPSN’ होगा। साथ ही स्टेशन की नेम प्लेट भी बदल दी गई है। 
 

Image: Republic
Advertisement
3/7

महाराष्ट्र सरकार ने 15 अक्टूबर को जारी राजपत्र अधिसूचना में बदलाव को मंजूरी दी थी। अब भारतीय रेल ने इसे औपचारिक तौर पर लागू कर दिया है।  स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है।
 

Image: Republic
4/7

रेलवे की सभी सूचनाओं, टिकट बुकिंग सिस्टम, स्टेशन बोर्ड और घोषणाओं में स्टेशन का नाम ‘छत्रपति संभाजीनगर’ के रूप में दिखाई देगा। रेलवे का कहना है कि हर जगह नया नाम अपडेट किया जा रहा है। 
 

Image: Republic
Advertisement
5/7

औरंगाबाद रेलवे स्टेशन साल 1900 में बना था। हैदराबाद के 7वें निजाम मीर उस्मान अली खान के शासनकाल में इसे बनवाया गया था। 
 

Image: Indian Rail
6/7

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस बदलाव के बाद सभी सूचनाएं और टिकटें नए नाम के अनुसार जारी की जाएंगी। एक अधिकारी के मुताबिक सभी प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में स्टेशन का नाम ‘छत्रपति संभाजीनगर’ सुनाई देगा।
 

Image: Republic
Advertisement
7/7

इससे पहले केंद्र सरकार ने 3 साल पहले साल 2022 में औरंगाबाद शहर का नाम भी बदला था और इसे छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया। शहर के बाद अब रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है। 
 

Image: Social

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 October 2025 at 13:35 IST