अपडेटेड 13 June 2025 at 13:36 IST

Plane Crash: आसमान से थी मोहब्बत, वहीं ली आखिरी सांस... एयर होस्टेस रोशनी सोंघरे ने गंवाई जान, इंस्टाग्राम पर थी तगड़ी फॉलोइंग

Air India Plane Crash: जिसने आसमान में उड़ने का सपना देखा था, वो आसमान में ही खो गई। प्लेन क्रैश हादसे में 27 साल की एयर होस्टेस रोशनी सोंघरे की भी शामिल थी। रोशनी एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर भी थी और इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग थी।

Follow :  
×

Share


1/7

अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में किसी ने अपनों को खो दिया, तो किसी ने सपनों को। चंद सेकेंड के अंदर 265 जिंदगियां काल के गाल में समा गई। 
 

Image: AP
2/7

प्लेन में सवार एक इकलौते यात्री के सिवाए कोई जिंदा नहीं बच सका। विमान में मौजूद 229 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। मृतकों में रोशनी सोंघरे नाम की एक एयर होस्टेस भी शामिल थी। 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

रोशनी का बचपन से आसमान में उड़ान भरने का सपना था। अपने इस सपने को पूरा करते हुए वो एयर होस्टेस बनी, लेकिन उन्हें कहां मालूम था कि एक दिन वो इसी आसमान में खो जाएंगी। 
 

Image: Instagram
4/7

रोशनी मुंबई के डोंबीवली इलाके में अपने पेरेंट्स और भाई के साथ रहती थी। वो हमेशा से एयर होस्टेस बनाना चाहती थी। कड़ी मेहनत से रोशनी ने अपने इस सपने को पूरा किया और एयर इंडिया ज्वॉइन की। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

रोशनी के पिता बताते हैं कि वह अपने सपने को जी रही थी। वो अपनी लाइफ से बहुत खुश थी। किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन वो उन्हें इस तरह से खो देंगे। 

Image: Instagram
6/7

27 साल की रोशनी एयर होस्टेस के साथ ट्रैवल इंफ्लुएंसर भी थी। इंस्टाग्राम पर उनके काफी फॉलोअर्स थे। रोशनी की इंस्टा प्रोफाइल पर sky_loves_her पर लिखा हुआ था, जो उनके आसमान के लिए प्यार को दर्शाता है।

Image: Instagram
Advertisement
7/7

इंस्टाग्राम पर रोशनी सोंघरे के 57.4K फॉलोअर्स हैं। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी और अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती थीं। 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 12:21 IST