Zareen Khan: महंगी गाड़ी छोड़ ऑटो से क्यों गईं जरीन खान? पैपराजी से मांगी मदद, वीडियो हो रहा वायरल
Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक बड़ा दिलचस्प वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शॉ ढूंढती नजर आ रही हैं। इसके लिए वो पैपराजी से भी मदद मांगती दिखीं।
जरीन खान के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनका अब एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
Image: instagramये वीडियो पैपराजी पेज विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जिसमें जरीन खान पैप्स को बता रही हैं कि उनका ड्राइवर छुट्टी पर है।
Image: instagramAdvertisement
जरीन खान को जिम जाना था लेकिन उनका ड्राइवर आया नहीं था। ऐसे में वो मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शॉ ढूंढने लगती हैं। जब पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया तो एक्ट्रेस ने उनसे भी मदद मांगी।
Image: instagramवायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जरीन खान पैप्स से बोलती हैं कि ‘मेरी ऑटो पकड़ने में हेल्प करो यार, मेरा ड्राइवर छुट्टी पर है’। इसके बाद, वो ऑटो में बैठकर चली जाती हैं।
Advertisement
इस वीडियो के वायरल होने के बाद जरीन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक वीडियो क्लिप शेयर की जिसमें वो ऑटो में बैठी दिख रही हैं और लिखती हैं- जब ड्राइवर छुट्टी पर हो लेकिन जिम जाना जरूरी है।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 07:56 IST