Zaira Wasim Wedding: ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम ने किया निकाह, पति के साथ फोटो शेयर कर लिखा- कुबूल है

Zaira Wasim Wedding: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' से फेम पाने वाली पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

Follow :  
×

Share


1/6

‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने इस खास दिन पर लाल जोड़ा पहना था। 

Image: instagram
2/6

जायरा वसीम ने 17 अक्टूबर को अपने निकाह सेरेमनी की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो एक फोटो में अपने पति के साथ भी नजर आ रही हैं।

Image: instagram
Advertisement
3/6

पहली फोटो में जायरा वसीम को अपने निकाहनामा पर साइन करते हुए देखा जा सकता है। फोटो में उनके मेहंदी से रचे हाथ देखे जा सकते हैं और उनके गोल्डन वेडिंग आउटफिट की झलक दिख रही है।

Image: instagram
4/6

दूसरी फोटो में जायरा वसीम अपने शौहर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। हालांकि, पूर्व एक्ट्रेस ने उनका चेहरा और नाम रिवील नहीं किया है। दोनों चांद को निहारते दिख रहे हैं। 

Image: instagram
Advertisement
5/6

जायरा वसीम ने एक निजी समारोह में निकाह किया है। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- कुबूल है।

Image: instagram
6/6

जायरा ने ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी फिल्मों से हुनर साबित किया था। बॉलीवुड में उनका फ्यूचर काफी बढ़िया लग रहा था लेकिन 2019 में उन्होंने धर्म के चलते शोबिज को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 October 2025 at 06:53 IST