Yo Yo Honey Singh ने कसा तंज, तो Karan Aujla ने दिया मुंहतोड़ जवाब; कहा- 'It’s not 6-7, it’s 5-7 Baby' - VIDEO
Yo Yo Honey Singh Vs Karan Aujla: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में 'दबदबे' की लड़ाई कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा ही पर्सनल हो गया है। लीजेंडरी यो-यो हनी सिंह और मौजूदा दौर के सेंसेशन करण औजला के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली से शुरू हुआ यह विवाद अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
स्टेज पर अपने स्वैग में दिखे हनी सिंह ने अपनी सफलता का दावा करते हुए कहा कि उनके शोज हमेशा 'सुपरहिट' होते हैं, जबकि बाकी लोगों के शोज तो बस '6-7' ही रह जाते हैं।
जैसे ही हनी सिंह ने '6-7' बोला, इंटरनेट पर हलचल मच गई। फैंस ने तुरंत इसे करण औजला के सुपरहिट ट्रैक "5-7" से जोड़ दिया। सबको लगा कि यह सीधा-सीधा करण औजला की सफलता पर तंज है।
Advertisement
करण औजला भी चुप रहने वालों में से नहीं हैं। अपने हालिया लाइव शो के दौरान, जब भीड़ उनके नाम के नारे लगा रही थी, तब उन्होंने बिना नाम लिए हनी सिंह को आईना दिखा दिया।
Image: Social Mediaभीड़ के शोर के बीच औजला ने माइक थामा और बड़े कूल अंदाज में कहा- "It’s not 6-7, it’s 5-7 baby!" (यह 6-7 नहीं, यह 5-7 है बेबी!)
Advertisement
इतना कहना ही था कि पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। औजला ने हनी सिंह के '6-7' वाले कमेंट को बचकाना बताया और साफ कर दिया कि उनके गाने और शोज का लेवल क्या है।
पंजाबी इंडस्ट्री में जहां एक तरफ हनी सिंह खुद को GOAT साबित करने में लगे हैं, वहीं करण औजला की ग्लोबल पहुंच उन्हें कड़ी टक्कर दे रही है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 April 2026 at 11:05 IST