अपडेटेड 10 March 2026 at 23:37 IST
Aneet Padda: क्या ‘सैयारा गर्ल’ अनीत पड्डा बड़े पर्दे पर निभाएंगी मधुबाला का रोल? सच आया सामने
Aneet Padda: भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार मधुबाला की बायोपिक को लेकर दिन पर दिन फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। हाल ही में ऐसा कहा गया कि अनीत पड्डा को इस रोल के लिए कास्ट किया गया है।
मधुबाला की बायोपिक को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। कभी इस लीड रोल के लिए कियारा आडवाणी का नाम सामने आता है तो कभी तृप्ति डिमरी का नाम उछलता है। इन दिनों अनीत पड्डा के फिल्म करने की खबरें आ रही हैं।
Image: instagramहालांकि, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, ‘सैयारा गर्ल’ अनीत पड्डा बड़े पर्दे पर मधुबाला का रोल निभाती नहीं दिखेंगी। पोर्टल ने इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
Image: instagramAdvertisement
एक सूत्र ने स्पष्ट किया कि “अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक से जोड़ने वाली खबरों में कतई सच्चाई नहीं है। ये दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं”।
Image: instagramमधुबाला की बायोपिक का लगभग दो साल पहले ऐलान हुआ था लेकिन अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर फिल्म की लीडिंग लेडी कौन होगी। फैंस भी अब हीरोइन का नाम जानने के लिए उतावले हो रहे हैं।
Image: instagramAdvertisement
मधुबाला की बायोपिक का निर्देशन 'डार्लिंग्स' बनाने वाली जसमीत के रीन कर रही हैं। मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण भी बतौर सह-निर्माता इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 23:37 IST