अपडेटेड 25 November 2025 at 09:12 IST

Dharmendra Hit Movies: इस एक सीन ने बना दिया धर्मेंद्र को He-Man, जानें क्या है पूरी कहानी?

Dharmendra Movies: 24 नवंबर 2025 के दिन सुपरहिट स्टार धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली, जिसके बाद परिवार समेत फैंस और पूरे बॉलीवुड में शोक माहौल है। वहीं धर्मेंद्र को 'ही मैन' के नाम से जाना जाता है। प्यार से फैंस के दिए इस नाम के पीछे बेहद दिलचस्प किस्सा है, जो उनके शानदार करियर और दमदार पर्सनैलिटी से जुड़ी हुई है। आइये जानते हैं क्या है पूरी कहानी-

Follow :  
×

Share


1/10

70-80 के दशक में धर्मेंद्र की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम और फिट हीरो में होती थी। उनकी लंबी कद-काठी, मजबूत शरीर, चौड़ी छाती और एक्शन से भरपूर स्टाइल ने उन्हें बाकी सितारों से अलग बना दिया था। 

Image: Instagram
2/10

धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी और उनकी फिल्मों के एक्शन सीन्स इतने प्रभावशाली थे कि लोग उन्हें मजाक में नहीं, बल्कि प्यार और सम्मान से ‘हीमैन’ कहने लगे।

Image: Republic
Advertisement
3/10

धर्मेंद्र उस दौर में लगातार हिट फिल्में दे रहे थे, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से मिली। इस फिल्म की कहानी जब निर्देशक ओ.पी. रल्हन ने मीना कुमारी को सुनाई, तो उन्हें कहानी पसंद आई। 

Image: Republic
4/10

मीना कुमारी ने शर्त रख दी कि “मैं यह फिल्म तभी करूंगी जब इसके हीरो धर्मेंद्र होंगे।” यह सुनकर रल्हन हैरान रह गए, क्योंकि उस समय धर्मेंद्र बी-लिस्ट हीरो थे और यह फिल्म एक बड़ा प्रोजेक्ट थी।

Image: X
Advertisement
5/10

इसके बावजूद मीना कुमारी अपने फैसले पर अड़ी रहीं। आखिरकार रल्हन को उनकी बात माननी पड़ी और यही फैसला धर्मेंद्र की किस्मत बदलने वाला साबित हुआ।

Image: instagram
6/10

साल 1966 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक नया नाम दिया। खास बात यह थी कि यह टैग किसी जबरदस्त फाइट सीन से नहीं, बल्कि एक बोल्ड सीन से मिला।

Image: IMDb
Advertisement
7/10

फिल्म के एक रात के दृश्य में मीना कुमारी बिस्तर पर सोने का नाटक कर रही होती हैं। तभी धर्मेंद्र, नशे की हालत में और बिना शर्ट के, कमरे में प्रवेश करते हैं। 

Image: Social Media
8/10

मीना कुमारी डर जाती हैं। इसी सीन ने दर्शकों पर गहरा असर डाला और धर्मेंद्र की दमदार छवि को हमेशा के लिए “ही-मैन” बना दिया। यही पल था जब धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि सुपरस्टार बन गए। 

Image: Social Media
Advertisement
9/10

धीरे-धीरे यह नाम धर्मेंद्र की पहचान बन गया और आज भी फैंस उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। वह सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक आइकन हैं। 

Image: Social Media
10/10

उनकी सादगी, मेहनत और दमदार अभिनय ने उन्हें हर उम्र के लोगों का चहेता बना दिया। ‘हीमैन’ नाम उनके लिए एक टैग नहीं, बल्कि उनके मजबूत व्यक्तित्व का प्रतीक बन गया।

Image: Instagram

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 November 2025 at 09:12 IST