अपडेटेड 3 September 2025 at 10:58 IST
'मैं पंगा क्वीन, देखना अभी...', ऐसा क्यों बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, होने वाला है कोई नया बखेड़ा?
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में उन्होंने खुद को पंगा क्वीन बताया है।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने चुटीले अंदाज के लिए पॉपुलर हैं। लोग उन्हें उनके बिंदास स्वभाव के लिए पसंद करते हैं।
पिछले दिनों सुनीता पति गोविंदा संग तलाक रूमर्स को लेकर खबरों में बनी हुई थीं। इस बीच अब वो नया 'पंगा' लेने के लिए तैयार हैं।
Advertisement
दअरसल, सुनीता रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में दिखने वाली हैं। हालांकि इसमें उनका गेस्ट अपीयरेंस होगा।
सुनीता का प्रोमो भी सामने आया है जिसमें वो हंसते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने पैप्स से मजाकिया अंदाज में कहा, 'जा कर देखना अभी कि क्या पंगा करूंगी। एपिसोड देखोगे तो पता चलेगा।'
Image: xAdvertisement
उन्होंने आगे कहा, 'पंगा क्वीन हूं मैं , पता है ना आप लोगों को।' वहीं पैपराजी ने जब सुनीता से गोविंदा के बारे में पूछा तो उन्होंने कि सर आ रहे हैं।
सुनीता ने आगे कहा कि सब अभी ही बता दूंगी तो आप लोगों को मसाला कहां से मिलेगा। एपिसोड देखना तब पता चलेगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 September 2025 at 10:58 IST