अपडेटेड 6 August 2025 at 16:22 IST
जिस Labubu Doll का दुनियाभर में क्रेज, भारती सिंह ने उसे क्यों जलाया? हैरान कर देगी वजह
लबुबू डॉल का क्रेज थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये आज ग्लोबल ट्रेंड बन चुका है। इसे बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज तक लेकर घूम रहे हैं। इसके बावजूद भारती सिंह ने उसे जलाकर खाक कर दिया है। वजह जान आप भी हैरान रह जाएंगे।
कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की फेवरेट लबुबू डॉल जलाकर खाक कर दी।
Image: Instagram/Varinder Chawlaदुनियाभर में जिस लबुबू डॉल का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, भारती सिंह ने उसे ही जला डाला। भारती ने इसके पीछे जो कारण दिया है वो वाकई हैरान कर देने वाला है।
Image: Bharti Singh/InstagramAdvertisement
उन्होंने बताया कि वो इस डॉल को अब बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। क्योंकि उन्हें इसकी वजह से घर में नेगेटिव एनर्जी फील होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें अपने बेटे गोला की आदत में भी बदलाव दिखने लगा।
Image: YT/Grabभारती सिंह ने कहा, ‘जब से ये आया है, गोला बहुत शरारती हो गया है। चीजें इधर-उधर फेंकना, किसी की बात न मानना और जोर-जोर से चिल्लाने जैसी उसकी शरारतें बढ़ गई थी।’
Image: InstagramAdvertisement
उन्होंने आगे बताया कि पहले उन्होंने गोला की शरारत को मजाक में लिया। लेकिन बाकी सभी के बोलने पर उन्होंने लबुबू डॉल को जलाने का फैसला किया।
लबुबू डॉल एक काल्पनिक कैरेक्टर है जिसे साल 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट 'Kasing Lung' ने बनाया था। ये नॉर्डिक परियों की कहानियों से प्रेरित है।
Image: XAdvertisement
इस डॉल का लुक जितना डरावना होता है, उसे उतना ही प्यारा और स्टाइलिश माना जाता है। इस डॉल की यही सबसे बड़ी खासियत है। लिमिटिड एडिशन होने से इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है।
Image: XPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 16:10 IST