अपडेटेड 21 March 2026 at 08:12 IST

कौन है Dhurandhar 2 में हमजा का दोस्त पिंडा? फिल्म के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन, रियल लाइफ में दिखते हैं ऐसे

Dhurandhar 2: आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ में दर्शकों को बहुत सारे नए चेहरे देखने को मिले। इनमें से एक है जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के दोस्त पिंडा का किरदार।

Follow :  
×

Share


1/6

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के दोस्त पिंडा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये रोल उदयवीर संधू ने निभाया है। उन्होंने जसकीरत के दोस्त गुरबाज सिंह उर्फ पिंडा की भूमिका निभाई थी।

Image: @udaybir_sandhu/instagram
2/6

उदयवीर संधू अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया और घटाया था। अब उन्होंने पिंडा के लुक से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

Image: @udaybir_sandhu/instagram
Advertisement
3/6

इन तस्वीरों में उदयवीर संधू का पुराना और नया दोनों लुक देखने के लिए मिल रहा है जिसे ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया था। इन तस्वीरों को देख फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि ये उदयवीर ही हैं।

Image: @udaybir_sandhu/instagram
4/6

उदयवीर ने कैप्शन में लिखा- ‘एक ही फिल्म में 20 साल के लड़के और 40 साल के आदमी का किरदार निभाया। इसके लिए 15 किलो वजन बढ़ाया और घटाया। अपनी लिमिट पुश की जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था’।

Image: @udaybir_sandhu/instagram
Advertisement
5/6

उन्होंने आगे कहा- ‘इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत, खून, पसीना और आंसू लगे हैं। उम्मीद है आपको पिंडा को बड़े पर्दे पर देखकर अच्छा लगेगा’।

Image: @udaybir_sandhu/instagram
6/6

उदयवीर संधू ने अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ और दिलजीत दोसांझ की ‘चमकीला’ में भी काम किया था। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ में उनके रोल को ज्यादा लोकप्रियता मिल रही है।

Image: @udaybir_sandhu/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 08:12 IST