अपडेटेड 13 November 2025 at 17:15 IST
कौन हैं पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा? जबरा फैन को स्टेज पर बुलाकर किया ऐसा काम, लोग बोले- जलन हो रही…
Sunanda Sharma: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके लाइव परफॉर्मेंस का है। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करने लगी हैं।
सुनंदा शर्मा एक मशहूर सिंगर हैं जिन्हें ‘दूजी वार प्यार’, ‘जानी तेरा ना’, ‘तेरे नाल नचना’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनका नया गाना ‘दिलबर’ रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
Image: Instagram/sunanda_ssअब सुनंदा शर्मा का एक 5 सेकंड का वीडियो जमकर लोगों का ध्यान खींच रहा है जो मोहाली की CGC यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। इसमें ऑडियंस में मौजूद सुनंदा का एक फैन प्यार का इजहार करता है।
Image: instagramAdvertisement
ये सुनकर सुनंदा शर्मा तुरंत उसे स्टेज पर बुला लेती हैं और हाथ पकड़कर ऊपर ले आती हैं। फिर वो उस फैन को गले लगा लेती हैं। वो उस लड़के के बालों में हाथ भी फेरती हैं।
अपनी फेवरेट सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ इस प्यारे मूमेंट को वो फैन कभी नहीं भूल पाएगा। लोग भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘मुझे जलन हो रही’ तो कोई लिखता है- ‘वो फैन कभी नहीं नहाएगा’।
Image: @sunanda_ss/instagramAdvertisement
30 जनवरी 1992 को पंजाब के गुरदासपुर में जन्मी सुनंदा शर्मा ने अमृतसर स्थित GNDU से अंग्रेजी कला में मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने करियर की शुरुआत यूट्यूब पर कवर गाने अपलोड की थी।
Image: @sunanda_ss/instagramसुनंदा ने 2015 में अपना पहला गाना ‘बिल्ली अख’ रिलीज किया था। उसके बाद उन्हें ‘जानी तेरा ना’, ‘मम्मी नू पसंद’, ‘पटाके’ जैसे गानों से फेम मिला।
Image: @sunanda_ss/instagramAdvertisement
33 वर्षीय सिंगर ने अपना खुद का म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है, जिसका पहला गाना ‘दिलबर’ भी चार्टबस्टर बन चुका है। उन्होंने ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ में दिलजीत दोसांझ के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था।
Image: @sunanda_ss/instagramPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 17:15 IST