अपडेटेड 6 February 2025 at 14:31 IST
टूटी सगाई, रणबीर संग डेटिंग रूमर्स… कौन हैं 'सनम तेरी कसम' फेम एक्ट्रेस Mawra Hocane? पाकिस्तानी एक्टर से किया निकाह
Mawra Hocane: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने 5 फरवरी को पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी से निकाह कर लिया है। वो भारत में भी काफी पॉपुलर हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने चोरी छुपे अपने बॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से निकाह कर लिया है। फैंस उनके ब्राइडल लुक से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।
Image: @mawrellous32 साल की मावरा हुसैन का जन्म कराची में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी। बाद में ‘खिचरी सालसा’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘इक तमन्ना लहासिल सी’, ‘निखार गए गुलाब सारे’ जैसे शो में दिखाई दीं।
Image: @mawrellousAdvertisement
मावरा हुसैन भले ही पाकिस्तानी हो लेकिन भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। उन्होंने 2016 में रोमांटिक ट्रैजेडी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जो आज एक क्लासिक बन चुकी है।
Image: Xमावरा को 2015 में अपने ही मुल्क के लोगों से आलोचनाएं झेलनी पड़ीं जब उन्होंने हिंदी फिल्म ‘फैंटम’ के सपोर्ट में ट्वीट किया था। फिल्म को ‘एंटी-पाकिस्तानी’ बताते हुए उनके देश में बैन कर दिया गया था।
Image: XAdvertisement
मावरा का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता था कि मावरा उनसे ओब्सेस्ड थीं। दोनों को बर्लिन में साथ समय भी बिताते देखा गया। हालांकि, एक्ट्रेस ने डेटिंग रूमर्स को खारिज कर दिया था।
Image: X / screengrabमावरा की 2015 में सगाई टूट गई थी। उसके बाद उन्हें पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी में प्यार मिला जो उनके शो ‘साबात’ और ‘नीम’ में को-स्टार रह चुके हैं। फैंस के बीच कपल काफी पॉपुलर है।
Image: @mawrellousPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 February 2025 at 14:31 IST