अपडेटेड 13 July 2025 at 12:16 IST

90s की वो एक्ट्रेस, कभी खूबसूरती के मामले में ऐश्वर्या-सुष्मिता को देती थीं टक्कर, अब दूर पहाड़ों में बौद्ध भिक्षु बनकर गुजार रहीं जिंदगी

Barkha Madan: आपको ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फेम एक्ट्रेस बरखा मदान याद हैं। उन्होंने सालों पहले फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी और इस समय बौद्ध भिक्षु बनकर अपनी जिंदगी बिता रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

एक समय था जब बरखा मदान ने मॉडलिंग के दिनों में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय जैसी हसीनाओं को कड़ी टक्कर दी थी। वो धीरे-धीरे ग्लैमर की दुनिया में दौलत और शोहरत कमा रही थीं।

Image: instagram
2/7

फिर अचानक ही बरखा ने अपने रास्ते बदल लिए। कभी मिस इंडिया 1994 कंपटीशन में भाग लेने वालीं बरखा मदान ने अब आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया है। मॉडलिंग करियर में उन्होंने मिस टूरिज्म इंडिया का खिताब जीता था।

Image: instagram
Advertisement
3/7

फिर बरखा मदान ने 1996 में ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जैसी हिट फिल्म में काम किया और 2003 में राम गोपाल वर्मा की ‘भूत’ में नजर आईं जहां उनका मंजीत खोसला का किरदार आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं।

Image: X
4/7

बरखा ने टीवी की दुनिया में भी अपना जादू बिखेरा। उन्होंने ‘न्याय’, ‘1857 क्रांति’और ‘सात फेरे - सलोनी का सफर’ जैसे टीवी सीरियल से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी।

Image: X
Advertisement
5/7

इंडस्ट्री में बरखा का करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था लेकिन वो अंदर से बैचेन रहने लगी थीं। वो दलाई लामा की फॉलोअर थीं। यही कारण है कि 2012 में उन्होंने वो कर दिखाया जिसके लिए हिम्मत चाहिए होती है। 

Image: instagram
6/7

बरखा मदान ने बौद्ध धर्म अपनाने का मन बना लिया। अब उन्हें 'ग्याल्टेन सैमटेन' के नाम से जाना जाता है। वो बौद्ध भिक्षु बनने के बाद पहाड़ के मठों में रहती हैं।

Image: instagram
Advertisement
7/7

बरखा मदान अब संन्यासी बनने के बाद पहाड़ों में शांति का जीवन बिता रही हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के साथ अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के बारे में शेयर करती रहती हैं। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 July 2025 at 12:16 IST