अपडेटेड 25 March 2026 at 12:03 IST

Badshah Wife: कौन हैं ईशा रिखी? 8 साल बड़े बादशाह पर हार बैठीं दिल... जानें कैसे हुई थी रैपर की पहली मुलाकात

Who Is Badshah Second Wife Isha Rikhi: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका जन्म 9 सितंबर 1993 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल से की थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बना ली।
 

Image: Social Media
2/8

ईशा कई हिट पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जैसे जट्ट एंड जूलियट, हैप्पी गो लकी और अरदास शामिल हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म नवाबजादे में भी काम किया है।


 

Image: Social Media
Advertisement
3/8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी की पहली मुलाकात करीब 4 साल पहले एक पार्टी में हुई थी। दोनों को उनके कॉमन दोस्तों ने मिलवाया था।
 

Image: Social Media
4/8

पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि दोनों 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

 

Image: Social Media
Advertisement
5/8

बादशाह और ईशा रिखी ने अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा। दोनों कई इवेंट्स में साथ दिखे, लेकिन कभी भी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं की।

Image: Social Media
6/8

कम ही लोग जानते हैं कि बादशाह की पहले शादी हो चुकी है। उनकी पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। दोनों साल 2020 में अलग हो गए थे। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।

Image: Social Media
Advertisement
7/8

कम ही लोग जानते हैं कि बादशाह की पहले शादी हो चुकी है। उनकी पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। दोनों साल 2020 में अलग हो गए थे। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।

Image: Social Media
8/8

फिलहाल, जब तक दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
 

Image: Social Media

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 12:01 IST