अपडेटेड 27 April 2025 at 12:55 IST
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करते-करते इस एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ हुई खराब, बोलीं- बुरे सपने आने लगे...
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में बताया कि 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करने से उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा है।
इन दिनों ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमा रही पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक क्राइम शो होस्ट करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट कर चुकी हैं। इसे लेकर उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे इस शो की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा था।
Advertisement
एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में कहा, 'मैं क्राइम पेट्रोल होस्ट कर रही थी। कई सारे एपिसोड होस्ट किए थे जो कि वुमेन अगेंस्ट क्राइम सेग्मेंट था।'
उन्होंने आगे कहा, 'मेरी शर्त थी कि मैं सिर्फ एंकरिंग नहीं करूंगी। मुझे कहानी भी जाननी है। हर बार में पढ़ती कि लड़की घर से हंसते-खेलते निकलती और फिर कुछ हो गया।'
Advertisement
'इशिता' ने कहा, 'हर कहानी में वो हॉरर था। मैं एंकरिंग की स्क्रिप्ट पढ़ते-पढ़ते सो जाती थी। इस वजह से मुझे बुरे सपने आने लगे थे। अगले दिन मैं शूट पर सिर दर्द लेकर पहुंच रही होती थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'ये सब 3-4 महीने तक चलता रहा, जिसने मुझे काफी अफेक्ट किया। मैं काफी डिस्टर्ब रहने लगी थी। ये मेंटली मुझे परेशान करने लगा था। मैंने शो को जल्द ही छोड़ दिया।'
Advertisement
'ये है मोहब्बते' फेम एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एंकरिंग ठीक कर रही थी। लेकिन ये मुझे मेंटली परेशान करने लगा था जो मुझसे झेला नहीं जा रहा था। इसलिए मैंने शो छोड़ दिया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 27 April 2025 at 12:55 IST