अपडेटेड 6 June 2025 at 14:58 IST
जब प्यार की खातिर टीवी सेलेब्स ने तोड़ी मजहब की दीवार, दूसरे धर्म में रचाई शादी; लिस्ट में ये नाम शामिल
मोहब्बत के आगे उम्र और धर्म की दीवार मायने नहीं रखती। ये इन तमाम टीवी सेलेब्स ने दूसरे धर्म में शादी करके साबित कर दिया है।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल संग गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गईं। जहां हिना मुस्लिम हैं तो वहीं रॉकी हिंदू हैं।
Advertisement
'ससुराल सिमर का' सीरियल में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने काम किया था। इस दौरान दोनों को प्यार हुआ और फिर इन्होंने साल 2018 में निकाह कर लिया। अब कपल का एक बेटा रूहान है।
विवियन डीसेना ने साल 2022 में इजिप्शियन गर्लफ्रेंड नूरन अली से गुपचुप शादी रचा ली थी। दोनों की एक बेटी है लायन। एक्टर पत्नी और बच्ची संग बेहद खुश हैं।
Advertisement
टीवी का पॉपुलर कपल सनाया ईरानी और मोहित सहगल को 'मिले जब हम तुम' के सेट पर प्यार हुआ। दोनों को दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। 7 साल डेट करने के बाद कपल 2016 में शादी के बंधन में बंध गया।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से साल 2022 में कोर्ट मैरिज की। कपल का एक बेटा भी है। 'गोपी बहू' फैमिली संग खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 June 2025 at 14:58 IST