अपडेटेड 29 October 2025 at 07:07 IST

स्टेज पर गा रहे निक जोनस के पास जाने को बेताब हुई बेटी मालती, पीछे से प्रियंका चोपड़ा ने पकड़ा, फनी वीडियो वायरल

Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऐसे पावर कपल हैं जो हमेशा एक-दूसरे के स्पेशल मूमेंट्स पर साथ रहकर उसे और स्पेशल बना देते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति के साथ उनके कॉन्सर्ट टूर पर जाती हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

निक जोनस इन दिनों अपने म्यूजिकल टूर पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और उनकी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी ट्रैवल कर रही हैं।

Image: @priyankachopra/instagram
2/6

प्रियंका चोपड़ा ने निक के टूर से ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वो अपने पति को जमकर चीयर करती दिखीं। मालती भी डैडी के कॉन्सर्ट को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

Image: @priyankachopra/instagram
Advertisement
3/6

प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- ‘डैडी के साथ टूर पर जाना हमेशा अच्छा समय होता है’। सिटाडेल स्टार ने वाइट जैकेट पहना था जिसपर उनके पति का नाम लिखा हुआ था।

Image: @priyankachopra/instagram
4/6

वायरल हो रहे वीडियो में ये भी दिख रहा है कि कैसे निक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, वहीं उनकी पत्नी प्रियंका अपने दोस्तों के साथ खड़ी होकर उनके कॉन्सर्ट को एंजॉय कर रही थीं।

Image: @priyankachopra/instagram
Advertisement
5/6

मालती भी स्टेज की सीढ़ियों पर चढ़कर अपने डैडी को बड़े प्यार से निहार रही थी। एक वीडियो में प्रियंका ने उसे अपनी गोद में लिया होता है और दोनों मां-बेटी गानों पर झूमते हुए डांस कर रहे थे।

Image: @priyankachopra/instagram
6/6

हालांकि, फैंस की नजरें इस पोस्ट की आखिरी स्लाइड पर थम गई हैं जिसमें दिख रहा है कि कैसे नन्ही मालती स्टेज पर अपने पापा के पास जाने के लिए बेताब होती है लेकिन प्रियंका उसे पीछे से पकड़ लेती हैं।

Image: @priyankachopra/instagram

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 October 2025 at 07:07 IST