Janhvi Kapoor: ‘मैं स्कूल में थी…’, जब एडल्ट साइट पर अपनी फोटो देख उड़े जान्हवी कपूर के होश, आज भी डरती हैं एक्ट्रेस
Janhvi Kapoor: फिल्मी सितारों को जहां करोड़ों लोगों का भरपूर प्यार मिलता है, वही कई बार उन्हें अपनी लोकप्रियता की भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ जान्हवी कपूर के साथ हुआ जब उन्होंने अपनी फोटो एक एडल्ट साइट पर देखी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में डीपफेक और डिजिटल जमाने के ऐसे अनचाहे पहलु को लेकर बात की जो काफी चिंताजनक है। उन्होंने स्कूल के समय का एक शॉकिंग किस्सा सुनाया।
Image: @janhvikapoor/instagramजान्हवी ने कहा- ‘मुझे नहीं पता वो डीपफेक था या नहीं, लेकिन ऐसा ही कुछ था। मैंने अपनी फोटो एक पोर्न साइट पर देखी। हमारे स्कूल में IT की क्लास थी और लड़के मजे के लिए उन साइटों पर जाते थे’।
Image: @janhvikapoor/instagramAdvertisement
जान्हवी ने कहा कि तब अपनी फोटो एडल्ट साइट पर देखकर वो हैरान रह गईं। वो उस समय स्कूल में थीं। ये उनके लिए काफी अजीब अनुभव था। तब उन्हें कम उम्र में लोगों की नजरों में होने की कड़वी सच्चाई का पता लगा।
Image: @janhvikapoor/instagramजान्हवी ने कहा कि “इन चीजों की कोई नैतिकता नहीं है। इंटरनेट पर हर कोई बस चीजें फैला रहा। अगर कुछ है तो, इस नई जागरूकता ने नैतिकता और मौरेलिटी के मामले में चीजें सुधारी हैं लेकिन ये दिक्कत अभी भी है”।
Image: instagramAdvertisement
जान्हवी ने कहा कि लोग इसे सामान्य मानते हैं कि ‘ऐसा होता है, आप पब्लिक फिगर हैं, इसलिए ऐसा होगा’।” एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी फर्जी AI तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर हैं जिनसे वो कंफर्टेबल नहीं हैं।
Image: instagramजान्हवी ने कहा कि उन्होंने वो कपड़े कभी पहने नहीं। उन्होंने कहा- अगर कल मैं डायरेक्टर से कहूं कि मैं ये पहनने में कंफर्टेबल नहीं हूं, तो वो कह देंगे- लेकिन आपने ये पहले किया है, लोगों ने देखा है।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 April 2026 at 10:23 IST