अपडेटेड 24 April 2025 at 14:43 IST
'निर्दोष लोगों की जान जाती है तो...', पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, PAK में बवाल तय!
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भारत में भी बेहद लोकप्रिय हैं। उनके सीरियल्स को यहां खूब पसंद किया जाता है। खैर, हानिया ने पहलगाम हमले पर रिएक्ट किया है।
1/6
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में कई बेगुनाहों की जान चली गई। भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपना रही है। Image: Instagaram
2/6
इस आतंकी हमले को लेकर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने रिएक्ट किया है। उनका कहना है कि ये दर्द सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि उनका भी है। Image: Instagram/Republic
Advertisement
3/6
हानिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'कहीं भी हुई ट्रैजेडी हम सभी के लिए ट्रैजेडी है। मेरी दुआएं उन सभी के साथ है जिन भी मासूमों की जिंदगी पर इस हमले का असर पड़ा है।'
4/6
उन्होंने आगे लिखा, 'दर्द, दुख और आशा में हम एक हैं। जब मासूमों की जान जाती है तब ये दर्द सिर्फ उनका नहीं होता। ये हम सभी का होता है।' Image: Instagram
Advertisement
5/6
पाक एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हम कहां से आते ही फर्क नहीं पड़ता। दर्द की भाषा एक है। उम्मीद है कि हम हमेशा इंसानियत चुनें।' Image: Instagram
6/6
बता दें कि हानिया आमिर अपने देश के साथ-साथ भारत में भी बेहद पॉपुलर हैं। फैंस हानिया की खूबसूरती के अलावा उनकी एक्टिंग के भी दीवाने हैं। Image: Instagram
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 April 2025 at 14:40 IST