Vivian Dsena: पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, एक्टर बोले- राजकुमार आ गया

Vivian Dsena Blessed With Baby Boy: टीवी एक्टर विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है।

Follow :  
×

Share


1/6

विवियन डीसेना के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। टीवी एक्टर की पत्नी नूरान अली ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

Image: instagram
2/6

विवियन डीसेना और नूरान अली अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं लेकिन उन्होंने इस बड़ी खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया।

Image: instagram
Advertisement
3/6

‘बिग बॉस’ फेम विवियन डीसेना ने हाल ही में  सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि उनके छोटे से परिवार में अब एक लाडला शहजादा भी आ गया है। उनका बेटा हुआ है।

Image: instagram
4/6

विवियन डीसेना ने पोस्ट में लिखा कि वो कुछ समय से लोगों की नजरों से दूर थे लेकिन बिना किसी कारण के नहीं। कुछ कहानियों का ऐलान नहीं होता, उन्हें पहले जीना पड़ता है।

Image: instagram
Advertisement
5/6

विवियन ने आगे लिखा- ‘चुप्पी ने काफी कुछ कह दिया। साम्राज्य बड़ा हो गया। और इस बार, राजकुमार का जन्म हुआ है’। जबसे उन्होंने ये पोस्ट किया है, कमेंट सेक्शन में फैंस एक्टर को बधाई दे रहे हैं। 

Image: instagram
6/6

विवियन ने 2022 में मिस्र की पत्रकार नूरान अली से शादी की थी। बेटे से पहले, कपल की एक बेटी भी हुई थी। इसके अलावा, नूरान की पहली शादी से भी दो बेटियां हैं। अब कपल 4 बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 12:07 IST