अपडेटेड 30 April 2025 at 12:12 IST
बॉलीवुड में एंट्री से पहले दुल्हन बनीं Monalisa, नए लुक से मचाया धमाल; PHOTOS इंटरनेट पर VIRAL
महाकुंभ 2025 से रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा का नया लुक वायरल हो रहा है। ब्राइडल लुक में वो बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात दे रही हैं!
1/5
महाकुंभ 2025 से रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। कजरारी आंखों और मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली 'वायरल गर्ल' ब्राइडल लुक में सोशल मीडिया पर छाई हुई है। Image: Instagram
2/5
मोनालिसा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। उन्होंने हैवी जूलरी, हाथ में चूड़ा, मांग में टीका और नाक में नथ पहन रखा है। Image: Instagram
Advertisement
3/5
वीडियो में वो घूंघट से किसी नई नवेली दुल्हन की तरह झांकती दिख रही हैं। उनके इस शर्मीले अंदाज ने लोगों को कायल कर दिया है। मोनालिसा को ब्राइडल लुक में देख लोग उनकी शादी को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं। Image: Instagram
4/5
कमेंट सेक्शन में लोग पूछ रहे हैं कि क्या मोनालिसा सचमुच शादी करने वाली हैं। दरअसल, ये वीडियो उनके प्रमोशनल शूट का है। वो एक ब्यूटी मेकओवर ब्रैंड के लिए मॉडलिंग कर रही हैं। Image: Instagram
Advertisement
5/5
ब्राइडल लुक में मोनालिसा बेहद स्टाइलिश लगीं। वो अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात दे रही हैं। Image: Instagram
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 30 April 2025 at 12:07 IST