अपडेटेड 18 February 2026 at 13:42 IST
'हैप्पी एनिवर्सरी My A1 from Day 1', विक्रांत मैसी ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को किया विश, शेयर की Unseen Photos
Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने पत्नी को वेडिंग एनिवर्सरी पर खास अंदाज में बधाई दी है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में जो लिखा उसने फैंस को आकर्षित कर लिया।
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर को खास अंदाज में विश किया है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी जिंदगी के बेहद खास पल कैद हैं। इसमें उनकी शादी के दिन से लेकर अब तक के स्पेशल मोमेंट्स की झलक है।
Image: InstagramAdvertisement
उन्होंने पहली दो तस्वीरें अपने वेडिंग डे की पोस्ट की हैं, जिसमें वो पत्नी संग शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में परिवार के साथ है। एक और तस्वीर में पति-पत्नी पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।
Image: Instagramएक्टर ने इन तस्वीरों में अपनी जिंदगी के उस पल को भी शामिल किया, जब उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने बेटे वरदान और पत्नी संग एक परफेक्ट फैमिली फोटो डाली।
Image: InstagramAdvertisement
इन तस्वीरों में विक्रांत मैसी ने शादी के बाद उनकी जिंदगी में आए खुशहाल पलों को दर्शाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी मेरी A1 from Day 1'
इन खास तस्वीरों के साथ-साथ एक्टर के कैप्शन ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया। जिस तरह से उन्होंने अपनी पत्नी को 'A1 from Day 1' कहकर तवज्जो दी, वो काबिल-ए-तारीफ है।
Image: InstagramAdvertisement
विक्रांत मैसी और शीतर ने 2015 में एक-दूजे को डेट करना शुरू किया था। नवंबर 2019 में दोनों ने सगाई की और फिर 14 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 7 फरवरी 2024 को अपने बेटे का स्वागत किया।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 13:34 IST