अपडेटेड 27 September 2025 at 22:33 IST

Vijay Rally Stampede: निर्दोष लोगों की जान चली गई… विजय की करूर रैली में मची भगदड़ पर दुखी हुए रजनीकांत, क्या बोले कमल हासन?

Vijay Rally Stampede: तमिल सुपरस्टार और टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) नेता विजय की करूर रैली में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। रैली में भगदड़ मच गई जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे से फिल्म इंडस्ट्री भी शोक में है।

Follow :  
×

Share


1/5

एक्टर विजय की करूर में हुई चुनावी रैली में मची भगदड़ में 30 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Image: Republic
2/5

इस दर्दनाक घटना पर जहां सोशल मीडिया बंट गया है, वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री से रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गजों ने ट्वीट कर दुख जताया है।

Image: instagram, ANI
Advertisement
3/5

रजनीकांत ने लिखा- करूर घटना में निर्दोष लोगों की जान जाने की खबर दिल को झकझोर देती है और बहुत दुख पहुंचाती है। जिन लोगों ने जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। घायलों को सांत्वना।

Image: X
4/5

कमल हासन ने दुख जताते हुए लिखा- 'मेरा दिल दहल गया है। करूर घटना से दुखी और सदमे में हूं। भीड़ में फंसे निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं'।

Image: ANI
Advertisement
5/5

उन्होंने आगे तमिलनाडु सरकार से आग्रह किया कि भीड़भाड़ से बचाए गए लोगों को उचित इलाज मिले और पीड़ित लोगों को उचित राहत दी जाए।

Image: X

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 September 2025 at 22:33 IST