'I Love You', विजय ने रश्मिका को किया बर्थडे विश, पत्नी पर ढेरों लुटाया प्यार; शेयर किया स्पेशल VIDEO

Vijay Deverakonda on Rashmika Mandanna: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी लेडी लव पर अलग अंदाज में प्यार लुटाया है जिसे देख फैंस फिदा हो गए।

Follow :  
×

Share


1/10

साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 5 अप्रैल को अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। मिसेज देवरकोंडा बनने के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है, जो बहुत ज्यादा स्पेशल रहा।
 

Image: Rashmika-Vijay
2/10

विजय देवरकोंडा भी पत्नी के जन्मदिन को खास बनाने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने रश्मिका को बहुत ही प्यारे तरीके से जन्मदिन की बधाई दी। 
 

Image: Rashmika-Vijay
Advertisement
3/10

विजय ने अपनी लेडी लव के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया। साथ ही, आई लव यू बोलकर उन पर प्यार भी लुटाया।
 

Image: Rashmika-Vijay
4/10

विजय ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, वो उनकी रश्मिका संग अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' से है। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस के अलग-अलग लुक की झलक दिखाई।
 

Image: Rashmika-Vijay
Advertisement
5/10

वीडियो में रश्मिका के जयम्मा लुक की मेकिंग है। रश्मिका टीम के साथ मिलकर अपने लुक के लिए एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। वो 80 को दशक के पहले के लुक में खुद को ढालने की कोशिश कर रही हैं। 
 

Image: instagram
6/10

रश्मिका अपने लुक पर इतनी बारीकी से काम करती हैं कि बिंदी से लेकर हेयरस्टाइल तक पर ध्यान देती हैं। वो अपने लुक को बिल्कुल उसी हिसाब से बनाने की कोशिश कर रही हैं जिसकी मांग है। 
 

Image: instagram
Advertisement
7/10

छोटी सी क्लिप में रश्मिका और विजय के रोमांस की झलक भी है, जो कि फिल्म का ही हिस्सा है। वीडियो के बीच में हैप्पी बर्थडे रश्मिका भी लिखा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। 
 

Image: instagram
8/10

विजय ने अपनी आने वाली फिल्म 'रणबाली' के BTS वीडियो के साथ रश्मिका को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आई लव यू जयम्मा।' 


 

Image: X
Advertisement
9/10

बता दें कि 'रणबाली' में विजय और रश्मिका सालों बाद पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले इस जोड़ी को 'डियर कॉमरेड' में साथ देखा गया था। 'डियर कॉमरेड' साल 2019 में रिलीज हुई थी। 
 

Image: instagram
10/10

रश्मिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वो 'रणबाली' के अलावा दो और फिल्मों में नजर आएंगी। उनकी पाइपलाइन में तेलुगू फिल्म 'मायसा' और बॉलीवुड की 'कॉकटेल 2' है, जो इसी साल रिलीज हो सकती है।  

Image: instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 08:31 IST