अपडेटेड 13 November 2025 at 11:15 IST

विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना को किया KISS, शादी की खबरों के बीच VIDEO वायरल; शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं। इस बीच एक इवेंट में विजय देवरकोंडा खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार करते नजर आए हैं। इस इवेंट में उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे रश्मिका शर्म से लाल हो गईं।

Follow :  
×

Share


1/7

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी समय से अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों ने सगाई कर ली है, लेकिन अबतक इसे ऑफिशियल नहीं किया। 
 

Image: x
2/7

वहीं, खबरें ये भी हैं कि विजय और रश्मिका जल्द शादी के बंधन में बंधने के लिए भी तैयार हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विजय खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार करते दिखे।

Image: Instagram
Advertisement
3/7

दरअसल, हाल ही में रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें विजय देवरकोंडा भी मौजूद थे। इस दौरान रश्मिका भी पीच कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 
 

Image: X
4/7

इवेंट में विजय जब रश्मिका के पास पहुंचे, तो उन्होंने उनका हाथ पकड़ा और उस पर किस किया। इससे रश्मिका के चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान आ गई।
 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 


 

Image: Instagram
6/7

चर्चाएं हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस साल अक्टूबर में सगाई कर ली है। वहीं, कपल अगले साल शादी करने की तैयारी में हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध में सकते हैं, जिसके लिए इनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 
 

Image: Instagram

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 10:47 IST