अपडेटेड 3 March 2026 at 21:58 IST

Rashmika-Vijay: भाभी रश्मिका संग ठुमके लगाते दिखे आनंद देवरकोंडा, भाई विजय के संगीत पर खूब जमाया रंग

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के जरिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। कपल ने अब अपने संगीत नाइट की झलक दिखाई है जो तेजी से वायरल हो रही है।

Follow :  
×

Share


1/6

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। उदयपुर में कपल के वेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक चले। अब उनकी मैजिकल संगीत नाइट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Image: instagram
2/6

रश्मिका और विजय के संगीत पर उनके परिवारवालों ने भी अपने मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगा दी। विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिन्होंने फैंस का ध्यान खींच लिया।

Image: instagram
Advertisement
3/6

एक फोटो में आनंद देवरकोंडा को अपनी भाभी रश्मिका के साथ परफॉर्म करते देखा जा सकता है। फैंस को भाभी-देवर की ये फोटो काफी पसंद आ रही है। अब वो उनके डांस का वीडियो पोस्ट करने की मांग कर रहे हैं।

Image: instagram
4/6

दूसरी फोटो में आनंद को दूल्हा-दुल्हन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के साथ देखा जा सकता है। इसमें आनंद अपनी भाभी की तरफ कूद रहे थे, जबकि विजय दूसरी ओर जा रहे हैं।

Image: instagram
Advertisement
5/6

इस प्यारे वेडिंग एल्बम में फैमिली फोटो भी है जिसमें विजय और रश्मिका का परिवार साथ में पोज देता नजर आ रहा है। दूल्हे राजा ने अपनी दुल्हन के लिए एक स्पेशल परफॉर्मेंस भी तैयार की थी।

Image: instagram
6/6

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आनंद लिखते हैं- “उस शाम हमने जी भर के डांस किया। डांस करने वाले सभी लोगों ने खूब मस्ती की। बोलने वाले सभी लोग भावुक हो गए। सब विजय और रश्मिका के लिए”। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 21:58 IST