अपडेटेड 6 April 2025 at 22:42 IST
रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय के साथ रश्मिका ने मनाया अपना 29वां बर्थडे? वायरल तस्वीरों ने खोल दी पोल
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्यार के किस्से छुपाए नहीं छुपते हैं। एक बार फिर ये साबित हो चुका है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप रूमर्स कोई नई बात नहीं है। सालों से मीडिया के गलियारों में ऐसी चर्चा रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Image: Varinderदोनों अक्सर साथ में वेकेशन या डेट पर जाते रहते हैं लेकिन खुलकर कभी स्वीकार नहीं करते। उनकी तस्वीरें उनकी प्यार की दास्तां बताने के लिए काफी होती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने के लिए मिला है।
Image: @Rashuu_lovers/XAdvertisement
रश्मिका मंदाना ने 5 अप्रैल को ओमान में अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने बीच से अपनी कई सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसी ही लोकेशन के साथ विजय देवरकोंडा ने भी फोटो पोस्ट की।
Image: instagramफैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया कि कैसे रश्मिका और विजय की फोटोज में बैकग्राउंड सेम है। दोनों की बीच लोकेशन में एक जैसा ही लाल झंडा और बाकी चीजें दिख रही हैं।
Image: instagramAdvertisement
कुछ समय पहले विजय और रश्मिका मुंबई में लंच डेट पर गए थे। 30 मार्च को रूमर्ड कपल को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था जिस दिन एक्ट्रेस की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई थी।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 22:42 IST