अपडेटेड 6 May 2025 at 14:18 IST

शादी के डेढ़ साल बाद पिता बनने वाले हैं वरुण तेज, प्रेग्नेंट हैं पत्नी लावण्या, बोले- जिंदगी का सबसे खूबसूरत रोल...

Varun Tej-Lavanya Tripathi: साउथ के मशहूर कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस ने फैंस को गुड न्यूज दी है।

Follow :  
×

Share


1/5

मेगा फैमिली से ताल्लुक रखने वाले वरुण तेज ने 6 मई को सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी जल्द मां बनने वाली हैं।

Image: Instagram
2/5

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट किया है जिसमें एक्टर ने अपनी वाइफ का हाथ थाम रखा था। उन दोनों की उंगलियां दो ऊनी जूते में घुसी हुई थी।

Image: @chiranjeevikonidela/Instagram
Advertisement
3/5

इसके साथ वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा है- “जिंदगी का सबसे खूबसूरत रोल आने वाला है, बहुत जल्द”। कपल ने जैसे ही ये पोस्ट किया, बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 

Image: @varunkonidela7/Instagram
4/5

वरुण और लावण्या की मुलाकात 2017 में फिल्म 'मिस्टर' के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। बाद में कपल ने 2018 में फिल्म अंतरिक्षम 9000 KMPH में भी काम किया था। 

Image: Varun Tej/Instagram
Advertisement
5/5

फिर कई सालों की डेटिंग के बाद वरुण और लावण्या ने 8 जून 2023 को हैदराबाद में सगाई कर ली। फिर उसी साल 1 नवंबर को इटली के टस्कनी में कपल ने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। 

Image: Chiranjeevi/Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 May 2025 at 14:18 IST