अपडेटेड 2 September 2025 at 12:22 IST
VIDEO: 'बिजुरिया' गाने पर झूमे वरुण धवन और सोनू निगम, दोनों ने मस्तीभरे अंदाज में किया डांस; फैंस ने लुटाया प्यार
'बिजुरिया' गाने पर सोनू निगम और वरुण धवन ने मजेदार डांस किया है जो खूब वायरल हो रहा है। फैंस दोनों के इस अंदाज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के प्रमोशन में बिजी हैं। पूरी स्टारकास्ट हर तरह से लोगों के बीच फिल्म का प्रचार करने में जुटी है।
Image: instagramइस बीच वरुण धवन ने लीजेंड्री सिंगर सोनू निगम के साथ उनके 'बिजुरिया' गाने पर डांस किया। वरुण ने वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जो वाकई मजेदार है।
Advertisement
'बिजुरिया' सॉन्ग 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म का ही है। सोनू और वरुण गाने के हुक स्टेप को कॉपी करते दिख रहे हैं। बरसों पुराने गाने पर दोनों का जोशीला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
वरुण ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे बचपन का गाना। स्कूल में डांस करने से लेकर मेरे भाईयों की शादी तक, इस गाने पर मैंने डांस किया है। ये मेरा जैम है और अब ये गाना 3 सितंबर को रिलीज हो रहा है।’
Image: varundvn/InstagramAdvertisement
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में पहले लुक से ही वरुण और जान्हवी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। फिलहाल फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में वरुण-जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल अहम रोल में हैं।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 12:22 IST