अपडेटेड 15 June 2025 at 16:36 IST

Father's Day पर 4 साल की वामिका ने पापा विराट कोहली के लिए लिखा स्पेशल नोट, क्यूट ऑटोग्राफ ने खींचा फैंस का ध्यान

Anushka Sharma on Father's Day: अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे के मौके पर एक खास नोट शेयर किया, जो उनकी बेटी वामिका ने अपने पापा विराट कोहली के लिए लिखा है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पिता की भी तस्वीर शेयर की।

Follow :  
×

Share


1/9

आज (15 जून) को दुनियाभर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास दिन को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। 
 

Image: Pixabay
2/9

अथिया शेट्टी से लेकर वरुण धवन, काजोल तक कई सेलेब्स ने फादर्स डे पर तस्वीरें शेयर कर पिता पर प्यार लुटाया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी फादर्स डे पर फोटो शेयर की हैं। 

Image: Instagram
Advertisement
3/9
अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। इसमें पहली उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा की है। Image: Instagram
4/9
इसके साथ ही अनुष्का ने बेटी वामिका के नाम से अपने पिता और क्रिकेटर विराट कोहली के लिए लिखा गया एक खूबसूरत नोट भी शेयर किया। Image: Instagram
Advertisement
5/9

इस नोट में लिखा है, "वो मेरे भाई जैसे दिखते हैं, वो फनी हैं, वो मुझे गुदगुदाते हैं। उनके साथ मेकअप-मेकअप खेलती हूं, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वो भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं (हाथ फैलाकर)।"
 

Image: Instagram
6/9

नोट के अंत में वामिका ने खुद अपना नाम लिखा है। अनुष्का ने अपनी पोस्ट की कैप्शन में लिखा, "उस पहले आदमी को, जिसे मैंने प्यार किया था और वो पहला आदमी जिसे हमारी बेटी ने किया है।"
 

Image: Instagram/ Virat.Kohli
Advertisement
7/9

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "दुनिया भर के सभी खूबसूरत पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं।"
 

Image: Anushka Sharma-Vamika
8/9

नोट में वामिका ने अंत में अपने साइन किए हैं, जो फैंस का खास ध्यान खींच रहे हैं। लोग उनकी क्यूट हैड राइटिंग पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
9/9
पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "वामिका का ऑटोग्राफ थोड़ा टेढ़ा है पर सीख जाएगी कोई नहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत क्यूट है।" Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 June 2025 at 16:36 IST