मिस्ट्री मैन से दूसरी शादी रचाने वाली हैं चंद्रिका दीक्षित? VIDEO में बड़ा ऐलान, बोलीं: जब साकिब-कनिका कर सकते हैं तो…

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं। वो लगातार एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

चंद्रिका दीक्षित का अपने पति युगम गेरा से विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर चीटिंग के आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने दूसरी शादी का ऐलान कर दिया है।

Image: Instagram
2/6

चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपने रील पार्टनर सैफी के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसे वो अपना दोस्त बताती रही हैं। अब उन्होंने कहा कि वो सैफी से शादी करने वाली हैं। 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

चंद्रिका ने कहा कि अगर साबिक-कनिका शादी कर सकते हैं, मोनालिसा शादी कर सकती है, तो वो और सैफी क्यों शादी नहीं कर सकते। 

Image: instagram
4/6

इतने में सैफी कहते हैं कि न वो चंद्रिका दीक्षित के बिना रह सकते हैं, और न ही चंद्रिका उनके बिना रह सकती हैं इसलिए वो लोगों की परवाह किए बिना आखिरकार शादी कर रहे हैं।

Image: instagram
Advertisement
5/6

‘मिस्ट्री मैन’ सैफी ने आगे कहा कि वो इनविटेशन और एड्रेस भेज रहे हैं, इतने में वीडियो पर अप्रैल फूल प्रैंक की क्लिप दिखती है। इसका मतलब है कि दोनों असल में शादी नहीं कर रहे, वो अप्रैल फूल बना रहे थे।

Image: instagram
6/6

चंद्रिका और सैफी शुरुआत में लोगों को ऐसा इंप्रेशन देते रहे कि वो डेट कर रहे हैं, फिर कहा कि दोनों ‘दोस्त’ हैं। फिर भी दोनों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं जिसने नेटिजंस को कंफ्यूज कर रखा है। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 April 2026 at 14:42 IST