अपडेटेड 5 August 2025 at 16:45 IST

Uttarakhand Cloudburst: तबाही ने याद दिला दी 2013 की केदारनाथ त्रासदी, OTT पर देखिए Kedarnath समेत ये 5 फिल्में

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया है जिससे धराली गांव में बादल फटने से तबाही आ गई है। स्थान पर मलबा भरने से कई घर और बड़े होटल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही कई लोग भी बह गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जो इसी तरह की तबाही पर आधारित हैं। आइए ऐसी 5 फिल्मों के बारे में हम आपको बताते हैं। इन्हें आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

केदारनाथ

साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हुई थी। इसमें 2013 की केदारनाथ आपदा को दिखाया गया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

Image: imdb
2/5

मोहनजोदड़ो

साल 2016 में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' रिलीज हुई थी। इसमें प्राचीन नगर सभ्यता में नदी की बाढ़ और उसके प्रभाव को दिखाया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Image: imdb
Advertisement
3/5

तुम मिले

साल 2009 में इमरान हाशमी और सोहा अली खान की फिल्म 'तुम मिले' रिलीज हुई थी। इसमें मुंबई में आई 2005 में टूटे हुए रिश्ते को फिर से जोड़ने की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म प्राइम वीडियो पर है। 

Image: imdb
4/5

मदर इंडिया

साल 1957 में नरगिस सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की फिल्म 'मदर इंडिया' रिलीज हुई थी। इसमें गांव की बाढ़, सूखा और एक मां के स्ट्रगल्स को दिखाया गया है। फिल्म प्राइम वीडियो, ZEE5 पर मौजूद है।

Image: imdb
Advertisement
5/5

सत्यम शिवम सुंदरम

साल 1978 में शशि कपूर और जीनत अमान की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' रिलीज हुई थी। फिल्म में गांव में बाढ़ और टूटे बांध के बारे में दिखाया गया है। फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

Image: imdb

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 5 August 2025 at 16:45 IST