अपडेटेड 2 December 2025 at 14:07 IST

Photos: ‘भूत शुद्धि विवाह’... सामंथा और राज की शादी में कैसा था अंदर का नजारा, मेहमानों को गिफ्ट में क्या मिला? पहली बार सामने आई फोटो

Samantha Ruth Prabhu Wedding: मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी कर ली है। कपल ने ईशा योग सेंटर में बेहद इंटिमेट वेडिंग की है।

Follow :  
×

Share


1/7

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के रिलेशनशिप रूमर्स लंबे समय से उड़ रहे थे। अब कपल ने सीधा शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है।

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram
2/7

सामंथा रुथ प्रभु सिंपल सी लाल साड़ी में दूसरी बार दुल्हनिया बनी थीं। उनकी गोल्ड ज्वेलरी, जूड़े में लगा सफेद गजरा और मिनिमल मेहंदी उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी।

Image: instagram
Advertisement
3/7

अब सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी से कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। कपल ने बिना किसी शोर-शराबे या धूम धड़ाके के, बेहद सादगी भरी शादी की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Image: instagram
4/7

शादी कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में हुई। कपल ने सुबह करीब 6 बजे लिंग भैरवी मंदिर में भूत शुद्धि विवाह समारोह में शादी की है। पूरा मंडप सफेद फूलों और गुलाबों से सजा हुआ था। 

Image: instagram
Advertisement
5/7

शिल्पा रेड्डी और मेकअप आर्टिस्ट अपर्णा विनोद ने अब सामंथा की शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। मेहमानों को “विवाह कनुकलु” (शादी का तोहफा) दिया गया, जिसमें ईशा के फूलों से बनी अगरबत्ती थी।

Image: instagram
6/7

गिफ्ट में सद्गुरु का लिखा एक नोट, भारत में बनी चॉकलेट और समांथा के पसंदीदा ब्रांड ‘सीक्रेट अल्केमिस्ट’ का परफ्यूम भी शामिल था। खाने की थाली की भी एक फोटो वायरल हो रही है। 

Image: instagram
Advertisement
7/7

स्टील की थाली केले के पत्ते से ढकी हुई थी जिसपर सेंटर का सात्विक और शुद्ध शाकाहारी भोजन था। इसमें चावल, दाल, लौकी और मसूर की सब्जी, ताजा सलाद, वड़ा और तमिलनाडु की विशेष बैंगनी चावल की मिठाई शामिल थी।

Image: instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 December 2025 at 14:07 IST