अपडेटेड 18 September 2025 at 08:34 IST

Top 5 OTT Shows: बिग बॉस 19 और Rise and Fall में से ओटीटी पर किसने मारी बाजी? सामने आई टॉप 5 शोज की लिस्ट

Bigg Boss 19 vs Rise and Fall: इस वक्त दो रिएलिटी शोज 'बिग बॉस 19' और 'राइज एंड फॉल' दोनों ही धमाल मचा रहे हैं। अशनीर ग्रोवर का शो भी सलमान के बिग बॉस 19 को कड़ी टक्कर दे रहा है। ओटीटी पर कौन सा शोज आगे है? आइए जानते हैं...

Follow :  
×

Share


1/8

इस वक्त कई ऐसे रिएलिटी शोज आ रहे हैं, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। ओटीटी पर ये शोज छाए हुए हैं, जिनमें सलमान खान का बिग बॉस सीजन 19 और अशनीर ग्रोवर का राइज एंड फॉल शामिल है। 
 

Image: X
2/8

बीते दिनों अशनीर ग्रोवर ये दावा करते नजर आए थे कि उनके शो पर पैसों की बारिश हो रही है और राइज एंड फॉल टॉप पर है। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई थी क्या इस शो ने बिग बॉस को भी पीछे छोड़ दिया है? 
 

Image: file
Advertisement
3/8

अब टॉप 5 OTT शोज की एक लिस्ट सामने आई है। जानते हैं ओटीटी पर कौन सा रिएलिटी शो किस नंबर पर है? साथ ही किसे हफ्तेभर में कितने व्यूज मिले हैं? 
 

Image: Instagram
4/8

‘ऑरमैक्स मीडिया’ के अनुसार, लिस्ट में पांचवें नंबर पर कलर्स टीवी पर आने वाला रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' है। एक हफ्ते में (8-14 सितंबर) इस शो को 1.4 मिलियन व्यूज मिले हैं। 


 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

बात चौथे नंबर की करें तो इस पर नेटफ्लिक्स पर आने वाले शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' है। ‘ऑरमैक्स मीडिया’ के अनुसार, कॉमेडी शो को ओटीटी पर 1.7 मिलियन की व्यूअरशिप मिली है। 
 

Image: Instagram
6/8

तीसरे नंबर पर सोनी टीवी पर आ रहा अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' है। शो को 2.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। 
 

Image: YT/Grab
Advertisement
7/8

MX Player पर आ रहा अशनीर ग्रोवर का शो 'राइज एंड फॉल' 4.9 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर है। शो में पवन सिंह, धनश्री वर्मा, अरबाज पटेल जैसे सितारे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 


 

Image: Instagram
8/8

पहले नंबर पर बिग बॉस 19 अपनी जगह बनाए हुए हैं। 7.8 मिलियन ओटीटी व्यूअरशिप के साथ ये शो टॉप पर बना हुआ है। शो में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है, जो लोगों को अपने साथ बांधे रखे हुए है। 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 September 2025 at 08:34 IST