अपडेटेड 26 March 2026 at 14:39 IST
The Kerala Story 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में बह गई ‘द केरल स्टोरी 2’, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हिट
The Kerala Story 2 Box Office Collection: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' विवाद और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते हुए आखिरकार बड़ी मुश्किल से 27 फरवरी की शाम को थिएटर में रिलीज हो पाई थी।
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को आज बड़े पर्दे पर लगे 28 दिन पूरे हो चुके हैं और इतने दिनों में इसने धमाकेदार रिस्पॉन्स दिया है। भारत में इसने हाफ सेंचुरी मार ली है।
Image: instagramकामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के कलेक्शन पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का काफी असर पड़ा है जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।
Image: instagramAdvertisement
Sacnilk के आंकड़ों की माने तो, 28 दिनों में फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने भारत में लगभग 52.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वही, वर्ल्डवाइड इसका आंकड़ा 61.52 करोड़ रुपये हो गया है।
Image: instagram‘धुरंधर 2’ के धमाके के बीच किसी भी फिल्म का टिक पाना नामुमकिन है। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' भी जल्द थिएटर से उठने वाली है।
Image: instagramAdvertisement
'द केरल स्टोरी 2' लगभग एक महीने तक थिएटर में टिकी रही जो काफी शानदार बात है। इसका बजट कथित तौर पर 28 करोड़ है, ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो चुकी है।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 March 2026 at 14:39 IST