अपडेटेड 5 December 2025 at 06:50 IST

Tere Ishk Mein Day 7: एक हफ्ते में ही सिंगल डिजिट में सिमटी फिल्म की कमाई, क्या ‘धुरंधर’ के आगे टिक पाएगी?

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार कम होता जा रहा है। सातवें दिन उसने और कम कमाई की है।

Follow :  
×

Share


1/5

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं। डे 7 पर इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है।

Image: instagram
2/5

फिल्म 'तेरे इश्क में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठे दिन से ही सिंगल डिजिट में सिमट गया था। डे 6 पर इसने केवल 6.85 करोड़ रुपये कमाए थे जिसमें से हिंदी में 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Image: instagram
Advertisement
3/5

अब Sacnilk ने इसके डे 7 के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। इनकी माने तो, फिल्म 'तेरे इश्क में' ने सातवें दिन केवल 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image: YT/ Grab
4/5

फिल्म 'तेरे इश्क में' का सात दिनों के बाद टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 83.60 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image: IMDB
Advertisement
5/5

आज रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हो रही है जिसे लेकर पहले से ही काफी हाइप बनी हुई है। ऐसे में इसका फिल्म 'तेरे इश्क में' की कमाई पर काफी असर पड़ने की उम्मीद है। 

Image: YT/ Grab

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 06:50 IST