अपडेटेड 3 December 2025 at 07:13 IST
Tere Ishk Mein: बॉक्स ऑफिस पर चला कृति सेनन का जादू, 5 दिनों में अपनी ही इस सुपरहिट फिल्म को चटाई धूल; जानिए कितनी हुई कमाई
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' आए दिन बॉक्स ऑफिस पर किसी ना किसी फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ने पांचवें दिन भी कमाल कर दिया है।
फिल्म 'तेरे इश्क में' एक इंटेंस रोमांस ड्रामा है जो दर्शकों का दिल छूने में कामयाब हो रही है। ओपनिंग डे से ही ये बॉक्स ऑफिस पर नए-नए माइलस्टोन सेट कर रही है।
Image: instagramअब पांच दिनों के बाद 'तेरे इश्क में' ने भारत में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी।
Image: instagramAdvertisement
फिर पहले वीकेंड पर इसकी कमाई में लगातार इजाफा देखा गया। जहां दूसरे दिन इसने 17 करोड़ रुपये की कमाई की, तो वहीं तीसरे दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Image: instagramफिर आया मंडे टेस्ट जिसमें फिल्म 'तेरे इश्क में' ने गिरावट तो दिखाई ही लेकिन वीक डे के हिसाब से बढ़िया परफॉर्म किया। चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए।
Image: instagramAdvertisement
अब Sacnilk ने फिल्म 'तेरे इश्क में' के डे 5 के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। धनुष की फिल्म ने पांचवें दिन हल्की सी ग्रोथ दिखाते हुए 10.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Image: instagramअब 5 दिनों के बाद टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 71 करोड़ रुपये हो चुका है। इसी के साथ कृति ने अपनी ही हिट फिल्म ‘भेड़िया’ का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया जिसने 68.99 करोड़ रुपये कमाए थे।
Image: instagramPublished By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 3 December 2025 at 07:13 IST