अपडेटेड 23 November 2025 at 07:22 IST
Tanushree Dutta Motherhood: तनुश्री दत्ता करने जा रहीं शादी? मां बनने पर किया ये खुलासा, क्या बोलीं एक्ट्रेस?
Tanushree Dutta Motherhood: तनुश्री दत्ता ने शादी करने पर बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें एक संत ने कहा था कि वह बेटे की मां बनेंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि साधक और टैरो रीडिंग ने उनके दिल में शादी करने की उम्मीद जगा दी है।
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए खुलासा किया है कि अब वह शादी के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि 41 साल की उम्र में वह अपनी लाइफ का नया सफर शुरू करना चाहती हैं।
Image: Instagramएक्ट्रेस ने बताया कि कुछ समय पहले ही मां कामाख्या में उनकी मुलाकात 90 साल की साधक से हुई थी। उन्होंने एक्ट्रेस को उनके फ्यूचर के लिए आर्शीवाद दिया था और कुछ जरूरी बातें बताई थीं।
Image: InstagramAdvertisement
तनुश्री दत्ता ने आगे बताया कि साधक ने उनकी किस्मत में एक बेटे के सुख लिखे होने की बात बताई थी। यह बात उनके दिल में गहराई तक बैठ गई और वह इसे दैवीय संकेत मानती हैं।
Image: Instagramइसके बाद एक्ट्रेस जब साईं बाबा मंदिर गईं, तो एक टैरो कार्ड रीडर ने भी उनसे कुछ ऐसा ही कहा कि उनके फ्यूचर में एक बेटे की आत्मा दिखाई दे रही है, जो उनकी लाइफ में आएगा।
Image: InstagramAdvertisement
इन दोनों संकेतों के बाद तनुश्री का विश्वास और मजबूत हो गया कि उन्हें न सिर्फ शादी करनी चाहिए, बल्कि एक सही और अच्छा रिश्ता उनकी लाइफ में आने वाला है।
Image: Instagramएक्ट्रेस ने यह भी बताया कि बिना शादी के मां बनना उनके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए वह एक ऐसा साथी चाहती हैं, जो उनके साथ हर सिचुएशन में खड़ा रह सके।
Image: InstagramAdvertisement
तनुश्री का मानना है कि सही समय और सही इंसान मिलने पर शादी खुद-ब-खुद उनके लाइफ में आ जाएगी। वह इसे पूरी तरह भाग्य और आशीर्वाद से जुड़ा हुआ मानती हैं।
Image: XPublished By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 23 November 2025 at 07:22 IST