अपडेटेड 5 March 2025 at 07:39 IST

शादी की प्लानिंग के बीच हुआ Tamannaah-Vijay का ब्रेकअप? सोशल मीडिया से हटाई तस्वीरें, फैंस का टूटा दिल

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी फैंस को काफी प्यारी लगती थी। हालांकि, अब जो खबरें सामने आ रही हैं, उसे सुन दिल टूट जाएगा।

Follow :  
×

Share


1/5

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रोमांस वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर शुरू हुआ था। बाद में दोनों को कई बार साथ में वेकेशन मनाते स्पॉट किया गया जिससे उनके डेटिंग रूमर्स उड़ने लगे।

Image: X
2/5

फिर कई महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार तमन्ना और विजय ने 2023 में अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। उसके बाद दोनों को अक्सर हर इवेंट में साथ में ही देखा जाता था।

Image: tamannaahspeaks/Instagram
Advertisement
3/5

दोनों के इस साल शादी करने की भी खबरें थीं लेकिन इससे पहले ही दोनों कथित तौर पर जुदा हो गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो, तमन्ना और विजय का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन उनमें कोई मतभेद नहीं है।

Image: X
4/5

पोर्टल ने सूत्र के हवाले से बताया कि "तमन्ना  और विजय का ब्रेकअप कुछ हफ्ते पहले ही हो गया था लेकिन दोनों अभी भी अच्छे दोस्त बने रहना चाहते हैं। दोनों अपने-अपने शेड्यूल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" 

Image: Varinder Chawla
Advertisement
5/5

दरअसल, तमन्ना और विजय ने अपने-अपने सोशल मीडिया से साथ वाली तस्वीरें हटा ली थी जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

Image: Varinder Chawla

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 March 2025 at 07:39 IST